Thursday, April 19, 2007

पहली बार मैंने ............


So many things in life happen for the first time. Most of the times, we are unaware of the happenings and the things around us.But whenever we correlate the things ,then we realise how can we turn a lot of things in life.

Each feeling, we feel is for the first time….. and that is different from what we have felt earlier. The joy that burst out from heart after we see a beautiful flower will always be different each time and the praise of that beauty will differ everytime… very unique….

Life always has so many ups and down. But when we are ready to kick the challenges then we realise how beautiful the life is and then also very minutely we realise each and every aspect of life……..



पहली बार मैंने ……….

जब दिया सपनों को अपने
विश्वास के पंख
तो पहली बार जाना
की नीला आकाश
उतना विस्तृत नही
की मेरे पंख उससे
नाप ना सके ……

और मैंने छुआ
उस आकाश को
पहली बार अपने
इन दो हाथों से ……

पहली बार देखा
की सपनों के रँग
काले और सफ़ेद नही
इन्द्रधनुषी होते हैं ……
.
पहली बार आशाओं
से हक़ीकत
के पंख फूटे
जब पहली बार
हिम्मत कर
उम्मीदों को अपनी
काबिलियत से मिलाया …

अपने जिंदा होने का
मतलब समझ मे आया
जब पहली बार विश्वास
का दामन थाम मैने
अपने जीवन की राहों पे
कदम बढाया …….

देखा पहली बार
उस नीले आकाश के ऊपर
कितने सफ़ेद बदल हैं
और कितनी नीरवता है
जब उड़ान बहुत
उँची होती है ……

तारो से भरे आकाश को
जब अपने दामन में समेटा
तो पहली बार समझा
पाना क्या होता है …….

बारिस की बूंदे जब फिसली
मेरे गालों पे
तो दिल ने पहली बार
महसूस किया
प्यार पाना क्या होता है …..

पहली बार इतनी अच्छी
नींद हुए मयस्सर
पहली बार भूख और प्यास
समझ  मे आया
जब पहली बार मुझे
अपनी मंज़िल के रास्ते
साफ दिखयी दिए ……..
पहली बार जब अपनी
जिजीविषा को
अपने सपनों से मिलाया
तो जाना क्या होता है जीना ……
तय किया पहली बार मैने
की मुझे अपने शर्तो पे जीना है
चाहे इसके लिए कितनी ही
बार मुझे मरना
क्यो ना पडे .........


It depends upon us how we want to lead our life… becoming a second fiddle in life or just being oneself and speaking the one’s mind……और ये decision  हर किसी को पहली बार लेना ही होता है....... 

Tuesday, April 17, 2007

TU........

Sometimes some word from others becomes an inspiration to write something. I wrote this poem just in that  way only.. it was usual sharing of SMSs with one of my friend who hardly get time... to send messages.. but whenever he sends them its raining of messages... all those shero- shayri stuff... God knows from where he gets all these stuffs . but all of them are unique and meaningful... I was falling short of sending him replies to his messages... so after reading all his messages, I tried to write down something and sent him... and once I gathered all those SMS it became the underwritten one:

हम नादाँ थे समझ ना सके दुश्वरिया तेरी
यु जिद कर बैठे चांद कि गोया कोई खिलौना

हदे मालुम ना थी हमे अपने ख्वाबो के उडान की
जो फैलाये पर तो जंजीरों से जकरी निकली

सोचा था समेट लुंगी सारी खुशिया दामन मे अपने
पर  दामन बड़ी,  और ख़ुशी छोटी निकली.......

जाते थे रास्ते तेरी ओर मंज़िल के सारे
कदम जो मोड़े तो पैरों के नीचे से जमीन निकली

जो चाहा चले जाएँ बहुत दूर तुमसे
पैरों मे तेरी यादों की जंज़ीरें निकली

जुदा करना जो चाहा रूह को सांसो से अपनी
मेरी रूह मे साँसें तेरी धरकती  निकली

दिल के गहराइयों मे तू बसा था शायद
आज आंखों से बह कर जो तेरी तस्वीर निकली .......

Monday, April 16, 2007

TALASH

Life is a never ending saga... With all its ups and down... always finding its way  like a river that falls from the mountain and gets its own way without any fear.... Like that river, we also  try to find ways of our life... trying to figure out our shores... but not lucky enough like that river to find composure in the arms of Ocean....

There comes a time in life, when we are quite undecided about so many things, so many options are before our eyes and yet we are so confused about our choices.We try to find a way, which never hurts us and there lies the dilemma whether we are choosing right or not... Searching for the right way has never been easy....

तलाश 

ढल रही शाम
झुरमुट से अँधेरा झांक रहा
कब फैलेगी कालिमा
चाँद भी रास्ता  ताक रहा...

पेड़ की शाखों पे बसेरा
हर पंछी उस ओर भाग रहा
अलसाई आँखों से मैं
हर रास्ते को हूँ ताक रहा...


इतने बड़े शहर में आ के
अपना  कोना  मैं तलाश रहा
आँखों की नमी में पिघलते
सपनो को मैं चाट रहा....

है रास्ते लाखों सामने मेरे
अपनी मंज़िल मैं  तलाश रहा
जी सकू सीने  की घुटन के साथ
इसलिए कुछ धुवाँ उड़ा रहा...

खुली आँखों से  देखा है
कुछ मंज़र सुनहले से
इसी सोच के सहारे शायद
अब तक जीवन काट रहा...

भागते लोग दीखते हैं
सामने हर पल आँखों के
एक जगह थमे रह कर
जाने कौन  शहर मैं  तलाश रहा....


विचारों के भंवर में
तिनके सा मैं उतरा रहा
है कौन सा मेरा ठौर ना जाने
ना जाने मैं कहा जा रहा....



Its a search for oneself... its a search of my own  mind and soul... its search for the people around us,its search of ME.....